The Railway Minister reviewed the hydrogen train and state-of-the-art maintenance facilities at the Shakur Basti depot.
केंद्रीय रेलसूचना और प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने आज उत्तर रेलवे के तिलक ब्रिजशकूर बस्ती रेल खंड का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरे में उन्होंने वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की और क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं और वर्तमान में जारी कार्यों की प्रगति का आकलन किया।

शकूर बस्ती डिपो में उन्नत तकनीकों और रखरखाव सुविधाओं का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरानरेल मंत्री ने शकूर बस्ती स्टेशन का दौरा कियाजहाँ उन्होंने अत्याधुनिक वापस लेने योग्य ओवरहेड उपकरण (रिट्रैक्टेबल ओवरहेड इक्विपमेंटओएचईप्रणाली का गहन निरीक्षण किया। यह तकनीक इंजन और रेलों के रखरखाव शेड में सुरक्षित और कुशल रखरखाव सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उन्होंने बोगी पिट और बोगी उठाने की सुविधाओं का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को जमीनी स्तर पर परिचालन दक्षता को और बढ़ाने का निर्देश दिया।

हाइड्रोजन ट्रेन का निरीक्षण

इस दौरे का एक प्रमुख आकर्षण हाइड्रोजन ट्रेन का निरीक्षण था। रेल मंत्री ने इस पर्यावरणअनुकूल हरित तकनीक पहल की प्रगति की समीक्षा कीजो भविष्य में भारतीय रेलवे को पूरी तरह प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

विश्व पर्यावरण दिवस और हरित रेलवे के लिए प्रतिबद्धता

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पररेल मंत्री ने डिपो परिसर में आयोजित एक वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया और एक पौधा लगाया। इस अवसर परउन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति भारतीय रेलवे की मजबूत प्रतिबद्धता दोहराई।

भारतीय रेलवे तेजी से 100% विद्युतीकरण की ओर आगे बढ़ रहा हैजो एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और जो नेटजीरो कार्बन उत्सर्जक बनने की देश की प्रतिबद्धता को हासिल करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

श्री अश्विनी वैश्नव ने शकूर बस्ती डिपो में कार्यरत कर्मचारियोंरखरखाव कर्मियों और अन्य रेलवे कर्मचारियों के साथ बातचीत की। एक गर्मजोशी भरे और सौहार्दपूर्ण माहौल मेंरेल मंत्री ने उनके अनुभवों को सुनाव्यक्तिगत रूप से उनके प्रयासों की प्रशंसा करके उन्हें प्रोत्साहित किया और उनके दैनिक काम में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों और समस्याओं की गहरी समझ प्राप्त की। केंद्रीय मंत्री ने कर्मचारियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के तत्काल और समयबद्ध समाधान के लिए वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए।

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

रेल मंत्री ने गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण भी किया। उन्होंने वर्तमान में जारी विश्वस्तरीय पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की बारीकी से समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। स्टेशन का पुनर्विकास 300 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है।

रेल मंत्री ने स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों के साथ सीधे बातचीत करके अपनी जमीन से जुड़ी नेतृत्व क्षमता को दिखाया। उन्होंने रेल सेवाओंयात्रा अनुभवों और यात्राओं के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में उनके साथ विस्तृत चर्चा की।

***************************