राॅंची,06.06.2026 – देश में मानसून की सक्रियता के बीच झारखंड में भी मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विभाग ने रांची और आसपास के क्षेत्रों में आज और कल गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई है।
विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने तथा खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून पूर्व गतिविधियों के कारण मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है। इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश लाभदायक साबित हो सकती है।
****************************