finaljustice.in subcribe like coment lga dena hai

काकामीगाहारा जापान में 29 मई से 06 जून 2026 तक आयोजित अंडर 18 एशिया कप में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोरिया को 3-0 से पराजित कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

तीसरे-चौथे स्थान के लिए खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने कल पेनल्टी शूटआउट में मिली हार से सबक लेते हुए आक्रामक शुरुआत की। मैच के दूसरे मिनट में ही झारखंड की संदीपा कुमारी ने फील्ड गोल कर भारत को बढ़त दिलाई और कांस्य पदक की ओर पहला कदम बढ़ाया।

दूसरे क्वार्टर के शुरुवात में भी मैच के 16 वे मिनट में कप्तान स्वीटी कुजूर ने दूसरा गोल कर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। उसी तरह तीसरे क्वार्टर के सुरु में ही में मैच के 33 वे मिनट में टूर्नामेंट में सर्वाधिक 12 गोल करने वाली नौशीन नाज ने भारत की ओर से एक और गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया, जो निर्णायक साबित हुआ।

झारखंड की 6 खिलाड़ियों ने बढ़ाया मान

कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम में झारखंड की 6 खिलाड़ी शामिल रहीं – संदीपा कुमारी, पुष्पा मांझी, श्रुति कुमारी, सुगन सांगा, नीलम टोपनो और खिल्ली कुमारी है,और इन्होंने जबरजजस्त खेल का प्रदर्शन कर कई गोल भी किए है, झारखंड की संदीपा कुमारी और श्रुति कुमारी ने दो दो गोल किए जबकि पुष्पा मांझी ने एक गोल की।

संदीपा कुमारी को बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार

मैच के दूसरे मिनट में ही भारत की ओर से गोल कर भारत की ओर से आक्रमण की शुरुआत करने करने वाली झारखंड की संदीपा कुमारी जिसने पूरे मैच के दौरान शानदार प्रदर्शन कर भारत को कांस्य पदक जितने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई उसके शानदार खेल के प्रदर्शन के लिए आयोजन समिति की ओर से बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।

यह बड़ा संयोग का अवसर है आज से ठीक 10 वर्ष पहले 2016 में भी U 18 एशिया कप में भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक प्राप्त की थी और उसके भी कांस्य पदक विजेता टीम में संदीपा कुमारी की बड़ी बहन संगीता कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान था, उसे भी उस मैच में बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया था और अब संगीता कुमारी सीनियर भारतीय हॉकी टीम की स्ट्राइकर है।

मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोलानाथ सिंह और कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरण ने जीत के बाद भारतीय टीम को बधाई दी।

झारखंड में होगा भव्य स्वागत

भारत की जीत पर हॉकी झारखंड और खेल विभाग झारखंड सरकार के पदाधिकारियों ने बधाई दी। हॉकी झारखंड की ओर से कहा गया कि झारखंड आगमन पर पदक विजेता सभी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया जाएगा।

***************************