The JMM will field candidates for both Rajya Sabha seats.

राँची,05.06.2026 – झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का एक बड़ा फैसला।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज अचानक अपने आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई। बैठक के बाद आवास से बाहर निकले मंत्री योगेंद्र प्रसाद, मंत्री हफीजुल हसन और विधायक बैद्यनाथ राम ने एक सुर में कहा कि पार्टी राज्यसभा की दोनों सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करेगी।

जेएमएम के नेताओं ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हुई बैठक के दौरान तमाम बिंदुओं पर गहराई से मंथन किया गया।इस बात पर विस्तार से चर्चा की गई कि कांग्रेस द्वारा बिना विश्वास में लिए प्रणव झा के रूप में प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी गई है।लिहाजा, भाजपा को रोकने के लिए पार्टी ने दोनों सीटों पर प्रत्याशी देने का फैसला लिया है।

*******************************