
इस संवाद के दौरान, राज्यपाल ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया साथ ही राष्ट्रीय एकता और आपसी समझ बढ़ाने में सांस्कृतिक आदान-प्रदान के महत्व पर जोर दिया।
छात्र प्रतिनिधिमंडल ने युवा संगम यात्रा से प्राप्त अपने अनुभवों को साझा किया और नेतृत्व, सार्वजनिक सेवा और भारत के भविष्य को आकार देने में युवाओं की भूमिका के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्राप्त की।
इससे पहले, उत्तर पूर्वी क्षेत्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान (एनईआरआईएसटी) के नेतृत्व में युवा संगम के छठे चरण के तहत अरुणाचल प्रदेश के छात्र प्रतिनिधिमंडल का 1 जून 2026 को शैक्षिक और सांस्कृतिक यात्रा के पड़ाव भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) लखनऊ में हार्दिक स्वागत किया गया।

छात्र प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा का दौरा किया, जहाँ उन्हें देश की प्रमुख लोकतांत्रिक संस्थाओं में से एक के कामकाज की बहुमूल्य जानकारी प्राप्त हुई। इस दौरे ने उन्हें विधायी प्रक्रियाओं, संसदीय परंपराओं और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को समझने का अवसर प्रदान किया, जो भारत में शासन की नींव का निर्माण करती हैं।
अपने प्रवास के दौरान, छात्रों ने उत्तर प्रदेश के कई सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, शैक्षिक और विकासात्मक स्थलों का भ्रमण किया। इन यात्राओं से उन्हें राज्य की समृद्ध विरासत, जीवंत परंपराओं और राष्ट्र की प्रगति में इसके महत्वपूर्ण योगदान का अनुभव करने का अवसर मिला, साथ ही इसके सामाजिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक परिदृश्य की गहरी समझ विकसित हुई।

शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शुरू किया गया युवा संगम चरण VI, गहन शैक्षिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक सद्भाव और भावनात्मक एकीकरण को मजबूत करने का प्रयास करता है। यह पहल 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागियों को एक साथ रहने का अवसर देती है, जिससे भारत की विविधता, नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र और राष्ट्र निर्माण की साझा आकांक्षाओं की गहरी समझ विकसित विकसित होती हैं।
*****************************