INS Sudarshini Concludes Port Visit to Antigua
नई दिल्ली – आईएनएस सुदर्शनी ने 31 मई, 2026 को चार दिवसीय सफल बंदरगाह यात्रा पूर्ण करने के उपरांत एंटीगुआ से प्रस्थान किया। लोकायन 26 अभियान के अंतर्गत संपन्न यह यात्रा कैरेबियाई देशों के साथ भारत की समुद्री पहुंच, सहभागिता और रणनीतिक जुड़ाव को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस यात्रा से भारत और एंटीगुआ के बीच समुद्री सहयोग को नई मजबूती मिली है।
INS Sudarshini Concludes Port Visit to Antigua

इस यात्रा के दौरान आईएनएस सुदर्शनी ने अनेक गणमान्य अतिथियों की मेजबानी की, जिनमें एंटीगुआ और बारबुडा के माननीय प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन भी शामिल थे। बंदरगाह प्रवास के दौरान आईएनएस सुदर्शनी के कमांडिंग ऑफिसर ने ब्रिगेडियर टेल्बर्ट बेंजामिन से शिष्टाचार भेंट की।

पेशेवर आदान-प्रदान कार्यक्रमों ने भारतीय नौसेना व एंटीगुआ तथा बारबुडा रक्षा बल के बीच सहयोग एवं समुद्री संबंधों को और सुदृढ़ किया। जहाज को स्थानीय नागरिकों व आगंतुकों के लिए भी खुला रखा गया, जिससे उन्हें भारतीय नौसेना की समृद्ध समुद्री विरासत, नौकायन कौशल एवं पारंपरिक प्रशिक्षण पद्धतियों को निकट से देखने और समझने का अवसर प्राप्त हुआ।

यह बंदरगाह यात्रा महासागर तथा वसुधैव कुटुंबकम—विश्व एक परिवार है, की भावना के अनुरूप स्थायी समुद्री साझेदारियों को सुदृढ़ करने और अंतरराष्ट्रीय सद्भावना को बढ़ावा देने के प्रति भारत की अटूट वचनबद्धता को रेखांकित करती है। एंटीगुआ में अपनी सफल यात्रा पूर्ण करने के बाद आईएनएस सुदर्शनी अब अमेरिका की ओर अग्रसर है, जहां वह अंतर्राष्ट्रीय नौसेना समीक्षा और अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतिष्ठित ‘सेल 250’ समारोह में भाग लेगा।

*****************************