INS Sudarshini makes historic arrival at Safaga Port, Egypt during Lokayan-26
नई दिल्ली – भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी 21 फरवरी, 2026 को अपने चल रहे लोकयान-26 अभियान के हिस्से के रुप में मिस्र के सफागा पहुंचा। 16 दिनों में 1,832 समुद्री मील की दूरी तय करते हुए, सलालाह से सफागा तक का यह सफर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो पोत के चालक दल के लचीलेपन, आत्मविश्वास और सहनशक्ति को दर्शाता है।
INS Sudarshini makes historic arrival at Safaga Port, Egypt during Lokayan-26

पोत के आगमन पर मिस्र की नौसेना के अधिकारियों और भारतीय दूतावास के प्रतिनिधियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आईएनएस सुदर्शनी के कमांडिंग ऑफिसर ने रेड सी और सफागा नौसेना बेस के बेस कमांडर रियर एडमिरल रामी अहमद इस्माइल मोहम्मद से मुलाकात की।

INS Sudarshini makes historic arrival at Safaga Port, Egypt during Lokayan-26

इस मुलाकात में दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ती समुद्री साझेदारी पर जोर दिया गया जो बेहतर नौसैनिक सहयोग और अंतर-संचालनीयता के साझा दृष्टिकोण को दर्शाती है। भारतीय नौसेना, बंदरगाह पर ठहरने के दौरान मिस्र के नौसैनिकों के साथ पेशेवर बातचीत करेगी, नौकायन प्रशिक्षण में सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करेगी और द्विपक्षीय सद्भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से सामुदायिक संपर्क गतिविधियों का संचालन करेगी।

अदन की खाड़ी और लाल सागर से होकर गुजरना एक महत्वपूर्ण परिचालन चरण था, क्योंकि पोत ने चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थितियों और भारी समुद्री यातायात के बीच से सफलतापूर्वक यात्रा की, जो उच्च स्तर की व्यावसायिक दक्षता और समुद्री कौशल का प्रदर्शन करती है। सफागा में आईएनएस सुदर्शनी की यात्रा “मैत्री के सेतु” पहल के तहत समुद्री संपर्क के प्रति भारतीय नौसेना की निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है और भारत और मिस्र के बीच मजबूत और स्थायी संबंधों को रेखांकित करती है।

***************************