Union Home and Cooperation Minister Shri Amit Shah paid his respects to Rajmata Jijabai on her birth anniversary.
नई दिल्ली  – केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज राजमाता जीजाबाई जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और कहा कि उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज जी के मन में हिंदवी स्वराज की स्थापना का संकल्प जागृत कर उन्हें राष्ट्ररक्षा के महान लक्ष्य की ओर प्रेरित किया।

श्री अमित शाह ने X पर किए गए एक पोस्ट में कहा, “राजमाता जीजाबाई जी ने छत्रपति शिवाजी महाराज जी में बाल्यकाल से ही साहस, स्वाभिमान और स्वसंस्कृति की रक्षा के संस्कार भरे। उन्होंने शिवाजी महाराज जी के मन में हिंदवी स्वराज की स्थापना का संकल्प जागृत कर उन्हें राष्ट्ररक्षा के महान लक्ष्य की ओर प्रेरित किया। राजमाता जीजाबाई जी की जयंती पर श्रद्धापूर्वक नमन।”

*************************