The 2nd All India Judges Badminton Tournament 2026 has been officially inaugurated.

रांची,03.01.2026 – मुख्य अतिथि माननीय मुख्य न्यायाधीश, झारखण्ड उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति श्री तरलोक सिंह चौहान, न्यायमूर्ति श्री रोंगोन मुखोपाध्याय, न्यायमूर्ति श्रीमती अनुभा रावत चौधरी एवं भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सुश्री निक्की प्रधान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

03-04 जनवरी 2026 तक खेलगांव स्थित ठाकुर विश्वनाथ शहदेव इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई है प्रतियोगिता

देश के 09 विभिन्न उच्च न्यायालयों के 31 माननीय न्यायाधीश प्रतियोगिता में ले रहे हैं हिस्सा

मेन सिंगल्स, मेन डबल्स, वूमेन सिंगल्स एवं मिक्स्ड डबल्स कुल चार श्रेणियों में होंगे मुकाबले

प्रतियोगिता के आयोजन में जिला प्रशासन के उल्लेखनीय सहयोग एवं कुशल प्रशासनिक व्यवस्था के लिए उपायुक्त-सह जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री सम्मानित

माननीय उच्च न्यायालय, झारखंड के तत्वावधान में आयोजित 2nd All India Judges Badminton Tournament 2026 का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि माननीय मुख्य न्यायाधीश, झारखण्ड उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति श्री तरलोक सिंह चौहान, न्यायमूर्ति श्री रोंगोन मुखोपाध्याय, न्यायमूर्ति श्रीमती अनुभा रावत चौधरी एवं भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सुश्री निक्की प्रधान द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

The 2nd All India Judges Badminton Tournament 2026 has been officially inaugurated.

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए माननीय मुख्य न्यायाधीश, झारखण्ड उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति श्री तरलोक सिंह चौहान ने कहा कि खेल न केवल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और आपसी सहयोग को भी सुदृढ़ करते हैं। ऐसे आयोजन न्यायपालिका के सदस्यों को अपने दायित्वों के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देते हैं।

The 2nd All India Judges Badminton Tournament 2026 has been officially inaugurated.

यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित बैडमिंटन प्रतियोगिता 03 से 04 जनवरी 2026 तक झारखंड की राजधानी रांची स्थित खेलगांव परिसर के ठाकुर विश्वनाथ शहदेव इंडोर स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई है।

The 2nd All India Judges Badminton Tournament 2026 has been officially inaugurated.

प्रतियोगिता में देश के 09 विभिन्न उच्च न्यायालयों झारखण्ड, इलाहाबाद, मद्रास, तेलंगाना, उड़ीसा, बॉम्बे, ओडिशा, राजस्थान, केरल एवं कर्नाटक से आए 31 माननीय न्यायाधीश भाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट का उद्देश्य न्यायपालिका से जुड़े माननीय पदाधिकारियों के बीच खेल भावना, आपसी सौहार्द, शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देना है।

The 2nd All India Judges Badminton Tournament 2026 has been officially inaugurated.

प्रतियोगिता के दौरान मेन सिंगल्स, मेन डबल्स, वूमेन सिंगल्स एवं मिक्स्ड डबल्स कुल चार श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें माननीय न्यायाधीश अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

The 2nd All India Judges Badminton Tournament 2026 has been officially inaugurated.

माननीय उच्च न्यायालय द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए खेलगांव परिसर में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बैडमिंटन कोर्ट, खिलाड़ियों के लिए विश्राम स्थल, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

उद्घाटन समारोह के दौरान प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन, रांची द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रबंधन एवं समन्वय की सराहना की गयी। इस अवसर पर न्यायमूर्ति श्री रोंगोन मुखोपाध्याय द्वारा उपायुक्त-सह जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री को प्रतियोगिता के आयोजन में जिला प्रशासन के उल्लेखनीय सहयोग एवं कुशल प्रशासनिक व्यवस्था के लिए सम्मानित किया गया।

**************************