Three sisters burnt alive in fire in Ramban, Jammu

जम्मू 12 Feb, (एजेंसी) : जम्मू कश्मीर में रामबन जिले के रामसू इलाके में देर रात एक हृदयविदारक घटना में तीन बहनों की जलकर मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उखेराल के रामसू इलाके में कल देर रात एक घर में आग लग गयी। इसी दौरान वहां सो रही तीन लड़कियां आग की चपेट में आ गयी। सूचना मिलने के तत्काल बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे लेकिन उन्हें बचाया नही जा सका।

मृतकाओं की पहचान ताजनिहाल के अब्दुल लतीफ लोन की बेटियों सान्या लतीफ (9), सैका बानो (15) और बिस्मा बानो (18) के रूप में की गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। डेमोक्रेटिक आज़ाद प्रोग्रेसिव पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आज़ाद ने घटना में मृत तीन बहनों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सरकार से इस कठिन समय में दुखी परिवार को मुआवजा और सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है।

************************

 

Leave a Reply