Cheetah Yajnesh Shetty to spread awareness against drugs on the 83rd birth anniversary of martial arts king Bruce Lee

12.11.2023  –  मार्शल आर्ट गुरु चीता यज्ञेश शेट्टी पिछले 13 वर्षों से चीता यज्ञेश शेट्टी ‘ब्रूस ली की जयंती मनाते आ रहे हैं, जो ग्लोबल वार्मिंग, रक्तदान, महिला आत्मरक्षा, पेड़ लगाना, कोविड जागरूकता आदि जैसे सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित है। इस वर्ष चीता यज्ञेश शेट्टी वंचित बच्चों युवाओं को शिक्षित करने का संकल्प लेंगे और नशीली दवाओं पर प्रतिबंध लगाने के लिए जागरूकता फैलाएंगे। मार्शल आर्ट किंग ब्रूस ली की जयंती के अवसर पर 27 नवंबर को लोखंडवाला (अंधेरी) मुम्बई स्थित सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित समारोह में चीता यज्ञेश शेट्टी की अगुवाई में ‘जन जागरूकता’ कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी।

Cheetah Yajnesh Shetty to spread awareness against drugs on the 83rd birth anniversary of martial arts king Bruce Lee Cheetah Yajnesh Shetty to spread awareness against drugs on the 83rd birth anniversary of martial arts king Bruce Lee

राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान (सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, (भारत सरकार) के गवर्निंग काउंसिल डॉ. हरीश शेट्टी की उपस्थिति में इस कार्यक्रम में फिल्म जगत के नामचीन शख़्सियतों के अलावा 20 राज्यों के मार्शल कलाकार और 15 राष्ट्रीय चैंपियन भी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के प्रायोजक राजन गोल्ड एंड फाइनेंस विट्ठल शेट्टी फाउंडेशन के श्री राकेश विट्ठल शेट्टी ने कहा “मार्शल आर्ट की कला सीखकर खुद को फिट रखना हर युवा के लिए जरूरी है, इससे शरीर और दिमाग स्वस्थ व संतुलित रहेगा।

चीता यज्ञेश शेट्टी लोकहित में समाज के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं।” विदित हो कि मार्शल आर्ट और मानव कल्याण के प्रति समर्पित चीता यज्ञेश शेट्टी को कई बार सम्मानित किया जा चुका है। ‘चीता जीत कुने दो ग्लोबल स्पोर्ट्स फेडरेशन’ के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ चीता यज्ञेश शेट्टी देश भर में ‘महिला सशक्तिकरण और आत्मरक्षा कार्यक्रम’ में भी शामिल हैं। ‘निर्भय महिला अधिकारिता एवं प्रशिक्षण’ कार्यक्रम के तहत वो अब तक करीब 10 लाख महिलाओं को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दे चुके हैं।

कर्नाटक के मैंगलोर के रहने वाले और मुंबई आकर होटल सी रॉक में एक प्रबंधक के रूप में उन्होंने अपना करियर शुरू किया था, लेकिन मार्शल आर्ट के प्रति उनके जुनून ने उन्हें एक प्रसिद्ध मार्शल आर्ट गुरु और विश्व प्रसिद्ध ग्रैंड मास्टर बना दिया। फिल्म उद्योग में चिता यज्ञेश शेट्टी ने 150 से अधिक अभिनेताओं, अभिनेत्रियों को एक्शन और मार्शल आर्ट सिखाया है, जिसमें अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, अक्षय कुमार, रितिक रोशन, गोविंदा, जूही चावला, प्रियंका चोपड़ा, ईशा कोप्पिकर, करिश्मा कपूर और फरहान अख्तर आदि के नाम उल्लेखनीय हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *