Mamta government will give jobs to the relatives of the dead of the train accident

*सीएम ममता का आज ओडिशा दौरा, किया नॉर्थ बंगाल दौरा रद्द*

कोलकाता 05 June (एजेंसी) । बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का आज से चार दिवसीय नॉर्थ बंगाल दौरा था लेकिन उन्होंने यह दौरा फिलहाल स्थगित कर दिया  है। सीएम आज ही दार्जिलिंग जाने वाली थी लेकिन रेल हादसे को लेकर उन्होंने कार्यक्रम में बदलाव किया। सीएम अब ओडिशा के दौरे पर जाएगीं।वहीं ममता बनर्जी ने ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रेन दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। बनर्जी ने कहा कि भीषण हादसे में अंग गंवाने वालों के परिजनों को भी सरकारी नौकरी दी जाएगी।

यही नहीं ममता बनर्जी अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे घायल यात्रियों से मिलने के लिए आज भुवनेश्वर और कटक जाएंगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल ओडिशा के विभिन्न अस्पतालों में पश्चिम बंगाल के 206 घायल यात्रियों को भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, “कटक के अस्पतालों में भर्ती 33 यात्रियों की हालत गंभीर है।” बनर्जी ने कहा कि बंगाल के कुछ मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी उनके साथ जाएंगे। वह बुधवार को पीड़ितों के परिजनों को अनुग्रह राशि के चेक और नियुक्ति पत्र वितरित करेंगी।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दुर्घटना पर किसी भी तरह की राजनीति में नहीं पड़ना चाहतीं और घायल यात्रियों व उनके परिवारों की हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।

****************************

 

Leave a Reply

You missed