Uttar Pradesh won four gold, two silver and one bronze in the National Games

अहमदाबाद ,02 अक्टूबर (एजेंसी) । उत्तर प्रदेश ने गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेलों में चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य जीतते हुए अपना अभियान शुरू किया।

उत्तर प्रदेश इस सफलता के साथ राष्ट्रीय खेलों की तालिका (राष्ट्रीय खेल की वेबसाइट पर अपडेट) में दूसरे स्थान पर रहा।

उत्तर प्रदेश के लिए आज महिला एथलेटिक्स में तीन स्वर्ण जीते जिसमें किरन बालियान और मुनीता प्रजापति ने नया नेशनल गेम्स रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीते। दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता पहलवान दिव्या काकरान ने भी महिला कुश्ती में उत्तर प्रदेश की झोली में स्वर्ण डाला। इसके अलावा पुरुष कबड्डी सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश की टीम ने फाइनल में पहुंच कर पदक पक्का किया।

एथलेटिक्स में आज बने नौ गेम्स रिकार्ड में दो रिकार्ड यूपी की एथलीटों की झोली में रहे। उत्तर प्रदेश के लिए एक मजदूर की बेटी मुनीता प्रजापति ने महिला 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में 1 घंटा 38 मिनट 20 सेकंड का समय निकालकर इस संस्करण का पहला रिकार्ड बनाया।
महिलाओं के शॉट पुट में उत्तर प्रदेश की किरण बालियान ने भी नया गेम्स रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। किरन बालियान ने 17.14 मीटर का थ्रो करते हुए स्वर्णिम सफलता हासिल की ।

महिला हैमर थ्रो में तीसरा स्वर्ण उत्तर प्रदेश की सरिता रोमित सिंह ने 61.03 मीटर के थ्रो के साथ जीता। इसके अलावा पुरुष एथलेटिक्स में 1500 मी. में उत्तर प्रदेश के अजय कुमार सरोज ने 3.41.58 का समय निकालते हुए रजत पदक जीता।

महिला कुश्ती में उत्तर प्रदेश की दिव्या काकरान ने 76 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता। उनकी इस सफलता से हरियाणा पहले दिन दांव पर लगे सभी छह स्वर्ण पदक जीतने से चूक गया। दिव्या ने क्वार्टर फाइनल में हरियाणा की रीतिका को हराया। फिर तेलंगाना की रोहिणी सत्य शिवानी और फाइनल में हिमाचल प्रदेश की रानी को 4-0 से हराया।

महिला कुश्ती के ही 62 किग्रा भार वर्ग में उत्तर प्रदेश की फ्रीडम यादव को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

इसके अलावा पुरुष टीम जिम्नास्टिक में उत्तर प्रदेश ने रजत पदक जीता। पुरुष कबड्डी सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश की टीम ने सर्विसेज को 42-37 से हराया।

******************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *