Tamil Nadu fishermen protest against Sri Lankan Navy

चेन्नई 21 Sep. (Rns/FJ): तमिलनाडु के रामेश्वरम इलाके में मछुआरे श्रीलंकाई नौसेना द्वारा मछुआरों को खदेड़ने और मछली पकड़ने के जाल को नष्ट करने का विरोध कर रहे हैं। यह विरोध प्रदर्शन मंगलवार से शुरू हो गया।

हाल ही में श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के पुदुकोट्टई से आठ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था।

मछुआरा संघ के नेताओं ने बताया कि, “विरोध मछली पकड़ने के जाल और नावों को नष्ट करने और श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों के लिए समुद्र में मछली पकड़ने में बाधा उत्पन्न करने के खिलाफ है।”

“ऑल मैकेनाइज्ड फिशिंग बोट एसोसिएशन के अध्यक्ष जेसुराज ने कहा, रामेश्वरम के मछुआरों ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी के एक सप्ताह के विरोध के बाद सोमवार की रात को मछली पकड़ना शुरू किया था।”

“हालांकि, मंगलवार की सुबह जब वे अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास मछली पकड़ रहे थे, मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना के अधिकारियों ने खदेड़ दिया। इससे मछली पकड़ने के जाल नष्ट हो गए और नावों को नुकसान हुआ।”

उन्होंने कहा कि, “प्रत्येक नाव को लगभग 1 लाख रुपये का नुकसान हुआ है और मछली पकड़ने वाली 25 नावें खाली हाथ लौट आई।”

रामेश्वरम के एक मछुआरे आर क्रिस्टोफर ने कहा, “हमारा जीवन एक कठिन दौर से गुजर रहा है। श्रीलंकाई दिन-ब-दिन आक्रामक होते जा रहे हैं। अगर भारत सरकार और तमिलनाडु सरकार कोई तत्काल कार्रवाई नहीं करती है तो हमारा जीवन दयनीय हो जाएगा और हम नहीं जानते कि आगे कैसे बढ़ना है।”

पुदुकोट्टई के आठ भारतीय मछुआरे, जिन्हें श्रीलंकाई नौसेना ने आईएमबीएल पार करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया था, हिरासत में हैं और उनकी मशीनीकृत नौकाओं की भी जब्त कर लिया गया है।

**********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *