strange robbery in mumbai

*2.80 करोड़ रुपए से भरी कैश वैन लेकर रफू चक्कर हो गया ड्राइवर*

मुंबई 07 Sep. (Rns): मुंबई के गोरेगांव इलाके में लूट का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एटीएम मशीन में कैश भरने वाली वैन का ड्राइवर पौने 3 करोड़ की रकम लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गोरेगांव पुलिस के अनुसार कैश से भरी वैन का चालक सोमवार दोपहर को उस समय वैन लेकर भाग गया, जब बैंक कर्मचारी गोरेगांव पश्चिम में यूनियन बैंक एटीएम में पैसा जमा करने गए थे।

पुलिस के मुताबिक जब कर्मचारी एटीएम में नकदी जमा करने में व्यस्त थे, तभी मौका देखकर ड्राइवर उदयभान सिंह नकदी से भरी वैन लेकर वहां से रफू चक्कर हो गया। मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

बैंक स्टाफ ने बाद में जीपीएस ट्रैकर का उपयोग करके वैन को ट्रैक किया और पता चला कि वैन पीरामल नगर इलाके की ओर जा रही थी। घटना के बाद बैंक कर्मचारियों ने इसकी सूचना गोरेगांव पुलिस को दी जिसके फ़ौरन बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस आगे की जांच के लिए यूनियन बैंक के पास मौके पर पहुंची।

इस बीच जीपीएस ट्रैकर की मदद से गोरेगांव पश्चिम के पीरामल नगर इलाके से वैन को बरामद कर लिया गया, लेकिन तब तक वैन का ड्राइवर उदयभान सारे पैसे लेकर भाग गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ड्राइवर करीब 2.80 करोड़ रुपए लेकर फरार हो गया है। वह दो महीने पहले ही कंपनी में बतौर ड्राइवर शामिल हुआ था।

********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply