24 kg gold and 11 lakh cash looted at gunpoint

उदयपुर 29 Aug. (Rns/FJ): राजस्थान के उदयपुर में बड़ी लूट की घटना सामने आई है। यहां मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड से 5 नकाबपोश बमदाश बंदूक की नोक पर 24 किलो से ज्यादा सोना लेकर फरार हो गए है। सोने की कीमत 12 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

मामला उदयपुर शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र का था। सोमवार सुबह मणप्पुरम गोल्ड बैंक में पांच नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक पर आए हथियारों से लैस इन बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाया और 23.45 किलोग्राम सोना व 11 लाख रुपए कैश लेकर भाग गए। इलाके में अफरा तफरी मचने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी करवाने के आदेश दिए हैं।

बैंक अधिकारियों के मुताबिक 23.45 किलो सोना और 11 लाख रुपये कैश की लूट हुई है। एएसपी चंद्रशील ठाकुर ने बताया कि मणप्पुरम गोल्ड बैंक में लूट की वारदात हुई है। करीब 24 किलो सोना व 11 लाख रुपये लूटने की प्रथम दृष्टया जानकारी मिली है।

पुलिस ने कहा कि स्टाफ के सदस्यों ने छूटते ही घटना की सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यालय के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

******************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply