1 billion 16 crore 69 lakh property of 5 mafia was seized

गोरखपुर ,30 सितंबर (आरएनएस/FJ)। गोरखपुर जोन के जनपदो में बड़े माफियाओं की समीक्षा के दौरान प्रदेश स्तर पर 7 माफियाओं का चिन्हीकरण किया गया जिसमें गोरखपुर जोन के एडीजी अखिल कुमार के निर्देशन में सभी आरोपियों के खिलाफ अवैध रूप से अर्जित संपतियो का मूल्यांकन कराते हुए गई गई गैंगस्टर की धारा 14 (1) के तहत संपति जब्तिकरण की कार्यवाही कराई गई। इसमें शेष दो आरोपियों के खिलाफ जब्तीकरण की कार्यवाही प्रचलित है। मिली जानकारी के अनुसार माफियाओं में संजीव द्विवेदी उर्फ रामू द्विवेदी पुत्र स्व. रामार्थ द्विवेदी निवासी नसहियां थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर व राजन तिवारी उर्फ शिवम पुत्र राम अशीष तिवारी सा. ताडा थाना बड़हलगंज जनपद, गोरखपुर व राकेश यादव पुत्र पारसनाथ यादव सा. झुंगिया बजार थाना गुलरिहा गोरखपुर की 74 लाख 95 हजार रुपए, व विनोद उपाध्याय पुत्र रामकुमार उपाध्याय सा. रेल विहार कालोनी थाना शाहपुर गोरखपुर की 74 लाख 71 हजार रुपए की संपति,
व सुधीर सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी कालेसर थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर, हा.मुकाम पता आदर्श नगर बशारत पुर थाना शाहपुर गोरखपुर की 10 करोड़ 80 लाख रुपए तथा पूर्व सांसद रिजवान जहीर पुत्र जहीरूल हक नि. शीतलापुर कस्वा व थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर की 34 करोड़, देवेन्द्र सिंह उर्फ गब्बर सिंह पुत्र रामफल सिंह सा. मोहनापुर थाना पयागपुर जनपद बहराइच की 1अरब 16 करोड़ 69 लाख की संपति कुर्क कर कार्यवाही की गई है। कुल एक अरब 66 करोड़,9 लाख 66 हजार रुपए की संपति कुर्क की गई है। इतना ही नहीं इन सभी आरोपियों की देखरेख के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं जो इनकी सारी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इनकी देखभाल के लिए श्रेयश त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी नगर, डा. गौरव ग्रोवर एसएसपी गोरखपुर, मनोज कुमार अवस्थी पुलिस अधीक्षक उत्तरी, किशन कुमार पुलिस अधीक्ष्ज्ञक नगर , किशन कुमार पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती नमिता श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक तथा विनय कुमार विद क्षेत्राधिकारी सिटी को जिम्मेदारी दी गई है। इन माफियाओं में रामू दिवेदी और बिनोद उपाध्याय की जब्तीकरण की कार्यवाही अभी प्रचलित है।

***********************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *