देवघर झारखण्ड का एक प्रमुख स्थान माना जाता है, यहाँ हर वर्ष लाखों श्रद्धालु तीर्थ करने के लिए आते है | इस क्षेत्र का उल्लेख कई प्राचीन पुराणों में भी मिल चूका है | इस भाग में हम आपको देव नगरी देवघर, नंदनहिल्स के विषय में बताने जा रहे है |
नंदनहिल्स – देवघर के पश्चिमी किनारे पर स्थित सुंदर नंदन हिल्स एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। पहाड़ी पर एक शिव मंदिर और एक नंदी का मंदिर है। नंदी भगवान शिव के वाहन है उनकी एक बड़ी प्रतिमा भी वहां स्थित है। बच्चों के लिए एक पार्क भी है। यहां एक बूट घर, एक भूत घर और एक दर्पण घर तथा बच्चों के लिए कई सवारियां हैं। नौका विहार की सुविधा और रूसी झूले भी उपलब्ध है। नंदन पहाड़ियों से शहर के मनोरम दृश्य का आनंद लिया जा सकता है।